10 किलो गांजा नजायज के साथ 01 अभियुक्त जनपदीय तस्कर गिरफ्तार,

---Advertisement---

 बभनी /सोनभद्र  10 किलो गांजा नजायज के साथ 01 अभियुक्त जनपदीय तस्कर गिरफ्तार, इण्डिको कार के साथ 10 किलोग्राम गाजां व बिक्री के 40,000 रुपये नगद बरामद-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विक्री एवं विक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री प्रदीप सिंह चन्देल के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.10.2023 को थाना बभनी पुलिस द्वारा तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान खैरवाटोला मोड़ ग्राम चपकी से अभियुक्त *सद्दाम शेख पुत्र हजरत खां निवासी ग्राम चपकी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष* के पास से 10 किग्रा गांजा व जामा तलाशी से गांजा बिक्री के 40,000 हजार रूपये नगद बरामद किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-152/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताय कि अपने इण्डिको कार संख्या UP14BJ 6889 से अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़) से गॉजा लाकर यहां पर बेचता हूं ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. 10 किग्रा अवैध गांजा ।
2. 01 अदद इण्डिको कार संख्या- UP14BJ 6889 बरामद ।
3. गांजा बिक्री के 40,000 रूपये नगद ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः*
1. थानाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र द्विवेदी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 बीर बहादुर चौधरी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 अक्षय यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 भरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 जयप्रकाश थाना, बभनी, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment