चोपन/सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोपन पुलिस ने किया 01 अन्तर्जनपदीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 06 किलो 425 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विक्री एवं विक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 07.10.2023 को समय 18.45 बजे वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर करगरा मोड़ मारकुण्डी से अभियुक्त विनायक सिंह पुत्र सुशील सिंह निवासी बगही थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक सफेद बोरी में कुल 06 किलो 425 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान अभियुक्त विनायक सिहं द्वारा बताया गया कि उसके पास से बरामद गांजा अरविन्द यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी बलारपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा उसे रायपुर में देकर टेगरा मोड़ वाराणसी तक पहुंचाने के लिए कहा गया था जिसे लेकर वह टेगरा मोड वाराणसी जा रहा था। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-220/2023 धारा 8/20NDPSAct का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1.विनायक सिंह पुत्र सुशील सिंह निवासी बगही थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र करीब 23 वर्ष ।
*वांछित अभियुक्त का विवरण –*
1. अरविन्द यादव पुत्र शेषनाथ यादव निवासी बलारपुर थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली ।
*बरामदगी का विवरण -*
1. 06 किलो 425 ग्राम नाजायज गांजा ।
2. नगद 350/- रूपया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*
1. निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3. का0 सत्यम सरोज चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
4. का0 अजीत यादव चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

