दुद्धी मे भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाया स्वच्छता अभियान ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र | 1 अक्टूबर को चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दुद्धी मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शिवाजी तालाब और ठेमा नदी पर साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया | आज सुबह से चेयरमैन कमलेश मोहन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब पर युवा मोर्चा दुद्धी के नेतृत्व में घाटों की साफ सफाई कर तालाब से कचरा निकाला गया। इसके उपरांत ठेमा नदी से गंदगी की सफाई की गई | इस दौरान दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने मीडिया को बताया कि संगठन के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन उपलक्ष्य मे 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम चलाया जा रहा | जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान कार्ड वितरण, बस्ती संपर्क ,रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे है, आज उसी क्रम मे हम सभी कार्यकर्ता साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे रहे है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश अग्रहरी, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी ,जिला मंत्री दिलीप पांडे ,मण्डल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, दीपक गुप्ता ,राहुल अग्रहरी, धनंजय रावत, शक्तिकेन्द्र प्रभारी पंकज अग्रहरी बुल्लू, संजू तिवारी ,जितेंद्र चन्द्रवँशी, मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, मनीष जायसवाल, भाजयुमो क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी, मण्डल मंत्री गोपाल सोनी ,गोरखनाथ अग्रहरी , शक्तिकेन्द्र संयोजक रूपेश जौहरी, युवा मोर्चा संयोजक अजय चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष मनोज पांडे बूथ अध्यक्ष राजन अग्रहरी, सभासद धीरज जायसवाल, संदीप गुप्ता, अमरनाथ अग्रहरी, महेश अग्रहरी, आलोक गुप्ता, अमित सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment