जिला जज व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन,सोनभद्र। माननीय जिला जज सोनभद्र अशोक कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंंह व अपर जिलाधिकारी श्री सहदेव कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार गुरमा, सोनभद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण करते हुए सघन चेंकिग व तलाशी करायी गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जगदम्बा प्रसाद दुबे अन्य जिला कारागार के अधिकारीगण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment