रवि सिंह,,
दुद्धी| सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में सोमवार की रात्रि अपने खेत के पाही पर बरेड के सहारे गमछे के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
घर से 300 मीटर दूर पाही पर युवक की फांसी लगाने की सूचना घर वालों को लगी तो परिजनों को काठ मार दिया ,घटना से परिजनों में कोहराम मच गया | मृतक वृहस्पतिवार को हो अहमदाबाद से काम से वापस घर आया था| उसमें फांसी क्यों लगाई इसका कारण पता नही चल सका है |40 वर्षीय मृतक सुरेश पुत्र रामवृक्ष निवासी अंजानी टोला पेशे से मजदूर था ,उसकी मौत हो जाने से उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां अनाथ हो गयी| सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस घटना का कारणों का पता लगाने में जुट गयी है|

