दुद्धी मे अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट पर जिला बनाने के मांग को लेकर किया प्रदर्शन ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी में प्रत्येक शनिवार की भांति आज भी दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति और अधिवक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। यह क्षेत्र आदिवासी पिछड़ा, उद्योग बाहुल्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी को जिला बनाने की मांग बीते तीन दशकों से चल रहा है। और दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है। इसके साथ ही सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी तहसील से मिलता है वही विधान सभा चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष के प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए जनहित में दुद्धी को जिला बनाया जाए। इस अवसर पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष रामपाल जौहरी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव अरुणोदय जौहरी, विश्वनाथ गुप्ता जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा, सत्यनारायण यादव, प्रेमचंद यादव ,रमेश कुशवाहा ,कुलभूषण पांडेय एडवोकेट , अधिवक्ता प्रेमचंद एडवोकेट ,राकेश कुमार अग्रहरी, प्रेम चन्द्र गुप्ता, राकेश कुमार तिवारी ,आशीष गुप्ता, सन्नो बानो, शकुंतला, अमरावती देवी सहित काफी संख्या मे संघर्ष समिति के सदस्य मौके पर मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment