*हिण्डाल्को में श्रद्धा भाव से पूजे गए मशीनों के देवता भगवान विश्वकर्मा*

---Advertisement---

एम एस हशन,

,रेनुकूट, /सोनभद्र हिण्डाल्को में श्रद्धा भाव से पूजे गए मशीनों के देवता भगवान विश्वकर्मा*17-08-2023, रेणुकूट। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मशीनों के देवता श्री विश्वकर्मा का पूजनोत्सव हिण्डाल्को में धूमधाम से मनाया गया।रविवार दिनांक 17 सितम्बर को हिण्डाल्को कारखाना के मेन गेट के निकट स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा की भव्य मूर्ति को रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित करके पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिण्डाल्को, रेणुकूट के प्रोजेक्ट्स एंड सर्विसेज हेड विनोद ठाकुर ने मुख्य पूजा सम्पन्न कराई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में पुष्प अर्पित करके कम्पनी की प्रगति एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की। इसके उपरान्त श्री विश्वकर्मा जी की आरती करके प्रसाद ग्रहण किया।
तत्पश्चात सभी ने प्लांट में स्थापित स्व. जी.डी. बिड़ला की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प समर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। तदुपरांत सभी ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मनोरंजनालय समेत सभी विभागों आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजन में भाग लिया। प्लाण्ट गेट पर सम्पन्न मुख्य पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्लाण्टों में कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य स्थलों को साफ-सुथरा कर अपनी मशीनों को फूलों से सुसज्जित करके भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन किया जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment