*चार माह पूर्व टुटे गुरमा माईनर न बनने से किसानों की हुई भारी तबाही विभाग बना मुक दर्शक।*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

 

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य सोन पम्प नहर हनुमान मंदिर के समीप से निकली गुरमा माईनर जो मारकुंडी दलित बस्ती से निकल कर कोनिया तक जाती है।जो चार माह पूर्व दलित बस्ती पुलिया पीपल पेड़ के समीप माईनर टुट गई है। जिससे किसानों की लगी धान की फसल जलमग्न के साथ खेत की फसल सहित मिट्टी कटाव होने से किसानों की भारी तबाही हो रही है। लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी ओबरा प्रखंड सिंचाई विभाग आज तक मुक दर्शक बना किसानों की तबाही का नज़ारा देख रहा।
उक्त सम्बंध में मदन मोहन यादव राममुरत पहलु यादव, जितेन्द्र सुरेन्द्र कुमार गोविंद भारती हुमेल राम-लखन इत्यादि किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष भी नहर सफाई के दौरान माईनर टुटा हुआ था जिसे मिट्टी से बांध दिया गया था जो पुनः चार माह पूर्व शुरुआती दौर में ही नहर चालु होते गुरमा माईनर टुट गई जिसकी शिकायत सम्बंधित विभागीय अधिकारी ओबरा प्रखंड सिंचाई विभाग को अवगत कराने के पश्चात भी आज तक टुटी हुई माईनर नहीं बनाया गया। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। उक्त सम्बंध में जिलाधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment