नंदलाल गुप्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर, मिष्ठान खिलाकर जताया हर्ष ।

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी सोनभद्र) आज काशी क्षेत्र से भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा था, कि सोनभद्र के जिला अध्यक्ष की घोषणा दुद्धी विधानसभा 403 म्योरपुर ब्लॉक कुदरी निवासी नंदलाल गुप्ता का नाम जिलाध्यक्ष के रूप में जारी होने पर सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ,इसी क्रम में दुद्धी तहसील तिराहे पर दुद्धी मंडल सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया ,और हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि कई वर्षों के बाद दुद्धी दक्षिणांचल क्षेत्र पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है ,जिससे शीर्ष नेतृत्व का लोगो ने सराहना किया है।आपको बताते चले कि नंदलाल गुप्ता अखिल विद्यार्थी परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित भाजपा के संगठनात्मक कई पदों पर निस्वार्थ कार्य किये है ,जिसमें तहसील प्रमुख प्रदेश मंत्री ,प्रदेश सह मंत्री ,प्रकल्प प्रभारी, जिला संगठन मंत्री ,विभाग संगठन मंत्री गोरखपुर वाराणसी विंध्याचल मंडल ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य ,वर्तमान में प्रदेश का संयोजक सदस्य श्रम प्रकोष्ठ भाजपा के पदों पर अपने कार्यों का निर्वहन बड़े ही निष्ठा ईमानदारी पूर्वक किया है। जिससे उनके कार्य को देखते हुए ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सोनभद्र के जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सौपा है। जिससे हर वर्ग के लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है, इस मौके पर मनोज मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, दिलीप पांडे जिला मंत्री, संजू तिवारी, सुमित सोनी ,आनंद अग्रहरि, राहुल अग्रहरि ,मनीष जायसवाल, अजय चंद्रवंशी,रवि सिंह, अनुराग त्रिपाठी, सहित अन्य कार्यकर्ता व लोग उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment