दीपू तिवारी खास रिपोर्ट
(पिपरी सोनभद्र) लाठी डंडे से मार कर युवक को किया गम्भीर रूप से घायल बताते चलें कि पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब एक व्यक्ति को लाठी से मारकर घायल कर देने की जानकारी प्रकाश में आई है। संतोष चंद्रवंशी पुत्र ललनराम ने थाने पर तहरीर दी है, जिसके मुताबिक सोमवार को शाम 7:00 बजे के लगभग रेणुकूट बाजार से वार्ड नंबर 10 छठ घाट के पास अपने आवास पर जा रहे थे। वही छठ घाट मंदिर के पास उसके ऊपर विवेक पुत्र जयराम, शशिकांत पुत्र जयराम,तथा जयप्रकाश पुत्र मटेरन ने गाली गलौज करते हुए लाठी से वार करके घायल कर दिया जिससे संतोष चंद्रवंशी का सर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। पड़ोस की रहने वाली दो महिलाओं ने बीच बचाव कर युवक की जान बचाई। युवक ने पिपरी थाने पर तहरीर देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

