हापुड़ की घटना से आक्रोशित दुद्धी दोनों बार के अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।।

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर चल रहे हड़ताल के क्रम में गुरुवार को दुद्धी में अधिवक्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। हापुड़ जिले में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज करने तथा शासन प्रशासन द्वारा उसके परिप्रेक्ष्य में कोई प्रभावी कार्यवाही नही होने से आक्रोशित है और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगातार हड़ताल जारी है। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद हाल में अधिवक्ताओं की बैठक हुई।बैठक व धरने को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की हद धर्मिता पर भड़ास निकाली।कहा कि सरकार ने हापुड़ की लड़ाई को अब आर पार की लड़ाई बना दिया हैं।इतिहास इस बात का गवाह है कि अधिवक्ताओं का यह सबसे लंबी हड़ताल होने जा रही है। क्योंकि बार काउंसिल ने सरकार को हापुड़ की घटना पर कार्यवाही करने का काफी समय दिया लेकिन सरकार के कान में आज तक जूं नही रेंग रहा है जो चिंतनीय है। भारत में जब जब महिलाओं पर अत्याचार हुआ है। तब तब अहंकार का विनाश हुआ है और कलयुग में इसका उदाहरण बनने जा रही है हापुड़ की अधिवक्ता बहन त्यागी।

इस दौरान रामपाल जौहरी, रामलोचन तिवारी,जितेंद्र श्रीवास्तव, सत्यनारायण यादव,प्रेमचंद यादव, छोटेलाल, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव,प्रभु सिंह कुशवाहा, कैलाश गुप्ता, कुलभूषण पाण्डेय,आनन्द गुप्ता, अभिनाथ यादव,सत्यदेव यादव,दिलीप पाण्डेय,मनोज मिश्रा,आशीष गुप्ता,ओमप्रकाश,संजय यादव, अंजनी,संतोष, रेणु, दीपिका चंद्रवंशी,विष्णु सिंह,अशोक गुप्ता,राहुल,पंकज सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now