सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी मे शहीदाने करबला की याद मे मोहर्रम के चालिसवें ( चेहल्लुम) का त्यौहार बड़े ही अकी़दत व शांतिपुर्ण माहौल मे परंपरागत रूप से मनाया गया | मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के सदर बनारसी शाह की अगुवाई मे कस्बे के भिन्न-भिन्न वार्डों से चेहल्लुम का जुलूस दोपहर बाद 3 बजे से इमाम चौक से निकालना शुरू हुआ जो धीरे-धीरे कस्बा दुद्धी के तिराहे पर जुलूस के शक्ल में इकट्ठा होकर एक से बढ़कर एक लाठी के खेलों का प्रदर्शन किया | खेल के दौरान लोगों द्वारा या अली , या हुसैन के नारों से वहां मौजूद लोगों के जोश को दोगुना कर रहा था | देर शाम जूलूस मे मौजूद लोगों ने कर्बला पहुंचकर फतिया पढा़ और इसके बाद अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए | इस दौरान जुलूस में अखाड़ा कमेटी के सदर बनारसी शाह के साथ जामा मस्जिद दुद्धी के सदर कल्लन खां, वार्ड नंबर 5 के सभासद शाहनवाज खां, मन्नू खां,उस्ताद तालिब अली, सरफराज शाह के साथ सैकड़ो की संख्या में अकी़दतमंद लोग मौजूद थे | सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय के साथ क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्न प्रसाद गौड़, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी नागेश सिंह, कस्बा इंचार्ज कमल नयन दुबे अपने हमराह पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ भ्रमण करते देखे गए |

