सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज मे आज शनिवार को जागरूकता संगोष्टी का आयोजन करते हुए छात्राओं को वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव व उससे बचाव के उपाय बताए गए। इसके साथ ही पौधारोपण से होने वाले फायदे के बारे मे विस्तार पुर्वक जानकारी दी गई । कार्यक्रम मे दुद्धी सीएचसी के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोपहर को कस्बे मे स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज मे पहुँच कर वायु प्रदूषण विषय पर विस्तार पुर्वक बताते हुए इससे बचाव के उपाए के बारे में भी बताया। इस दौरान आरबीएसके के डॉ संजय गुप्ता, व डॉ सुरेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का ही एक कारण वायु प्रदूषण है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए पौधारोपण के महत्व को बताया। इस दौरान आर.के.एस.के ब्लॉक कॉर्डिनेटर किरण भारत विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं |

