सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। कस्बा दुद्धी मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज तीसरे दिन शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकियां दर्जनों की संख्या मे गाजे बाजे के साथ बड़े ही धूमधाम से नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ टाउन क्रिकेट मैदान पर पहुंचा वहां पर दही हांडी का कार्यक्रम किया गया। वही संकट मोचन मंदिर के सामने भी दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया और शिवबाला मंदिर में रोड के पास भी दही हांडी का कार्यक्रम किया गया। उसके बाद भगवान श्री कृष्ण की मनोरम झांकी नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होते हुए जेबी कंपनी पहुंच कर वापस हुआ। कृष्ण भक्तों के द्वारा जगह-जगह झांकियां का पूजन अर्चन और प्रसाद चढ़ाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन आज पूरा दुद्धी नगर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे जुलूस पर नजर रखे हुए थे और जुलूस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल इधर-उधर भ्रमण करते हुए देखा गया।
जुलूस पूरे नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करता हुआ देर शाम को तहसील परिसर होते हुए जामा मस्जिद के पीछे से परंपरागत जुलूस को निकाला गया। पूरे जुलूस के दौरान जगह-जगह जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी के अलावा प्रशासनिक अधिकारी पीएसी के जवान और पुलिस के भारी संख्या में जवान तैनात रहे।

