विधायक ने किया म्योरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर-सोनभद्र  शुक्रवार को दुद्दी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने म्योरपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षक के दौरान मरीज वार्ड में जाकर मरीजो से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में पुछताक्ष किया।सीएचसी में गंदगी देखकर नाराजगी जताई तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश अधीक्षक को दिया।चिकित्सको द्वारा मरीजो से किये जा रहे दुर्व्यहार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षक डॉ राजन सिंह से इस संदर्भ में वार्ता किया तथा कहा कि अब इस तरह की शिकायत नही आई चाहिए ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव न कराने का कारण अधीक्षक से पूछा तो अधीक्षक डॉ राजन सिंह ने बताया कि अब सिर्फ संवेदनशील स्थानो पर ही एंटी लार्वा दवा व मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव कराया जाता है ।यह कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर बीडीओ व एडीओ पंचायत के माध्यम से होता है।म्योरपुर मंडल उपाध्यक्ष विष्णुकांत दुबे ने क्षेत्र के एएनएम सेंटरों पर प्रसव के नाम पर एएनएम द्वारा धन उगाही करने की शिकायत पर अधीक्षक ने कहा कि इसकी लिखित शिकायत दीजिए सम्बन्धितो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।इसके पश्चात विधायक ने प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी उनसे पुछताक्ष किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल,जिला महामंत्री जीतसिंह खरवार,मोहरलाल खरवार,सुजीत सिंह,बबई सिंह मरकाम,ज्ञानदास ,दीपक अग्रहरी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment