सत्यपाल सिंह,
म्योरपुर-सोनभद्र शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक सभागार में दुद्दी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में इस अभियान को लेकर चर्चा किया गया।कार्यक्रम के बाद दुद्दी विधायक रामदुलार सिंह गोंड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क कर हर घर से मिट्टी एकत्र करना प्रारंभ किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़,दीपक सिंह,जीत सिंह खरवार,होरीलाल पासवान,आशीष अग्रहरी,उमाशंकर सिंह मरकाम,मोहरलाल खरवार,प्रमोद दुबे,सुजीत सिंह,अमरकेश सिंह,जितेंद्र अग्रहरी,विष्णुकांत दुबे,मनरूप गोंड़,इरफान अहमद इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

