सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | आज बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे के आसपास विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडीह गाँव मे एक बाइक व साइकिल सवार की आपस मे टक्कर हो गई । जिससे बाइक व साइकिल पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीम पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 18 वर्ष निवासी कोलिनडुबा अपने बाइक से घर जा रहा था | कि मस्जिद के पास सामने से आ रहे नरेश 51 पुत्र शिवधन बीयार निवासी सलैयाडीह के साइकिल मे टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार नसीम व साइकिल सवार नरेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे परिजनों के द्वारा आनन फानन मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे इलाज हेतु भर्ती कराया , जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा द्वारा ईलाज जारी है |

