राकेश केशरी,,
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुप्रसिद्ध मां काली मंदिर व हनुमान मंदिर पर बीती रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण की जन्मोत्सव पर मां काली मंदिर में मंदिर के पुजारी मनोज कुमार तिवारी व हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा रात्रि को ठीक 12:00 बजते ही “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाल” के स्तुति के साथ भगवान श्री कृष्ण की जय, द्वारकाधीश की जय के नारो से पूरा मंदिर का परिसर गुजने लगा। पूरे मंदिर परिसर को सुसज्जित तरीके से सजाया गया था जो मंदिर की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगा रहे थे

वही मां काली मंदिर के पुजारी मनोज कुमार तिवारी व हनुमान मंदिर के पुजारी आनन्द कुमार दुबे ने कहा कि मंदिर के स्थापना के साथ ही हर वर्ष भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव स्थानीय लोगों के सहयोग से धूमधाम के साथ मनाया जाता है तथा दिन भर निराली व्रत रखने वाली माताएं बहने व पुरुष वर्ग मंदिर पर आकर रात्रि को 12:00 तक भजन कीर्तन में लगे रहते हैं ठीक 12:00 बजे जब भगवान श्री कृष्ण के जन्म होने का समय होता है इस समय जगत व मानव जीवन के कल्याण के लिए “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाल” की स्तुति के साथ-साथ घंटा, घड़ियाल, वाद्य यंत्र बजाने लगते हैं तथा मंदिर प्रांगण में आए हुए सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन पूजन के बाद महाप्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने-अपने घरों को जाते हैं इस दौरान बी ए गुप्ता चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी विकास कुमार महेंद्र कुमार संजीत गुप्ता अक्षैवरनाथ केसरी सियाराम गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता अजय गुप्ता रामचंद्र जायसवाल पार्वती देवी उमा देवी सावित्री देवी सुनीता देवी कौशल्या देवी सुषमा देवी प्रेम कला देवी उर्मिला देवी सहित सेकंड श्रद्धालु पूरे भक्ति में भगवान के जन्म होने तक मंदिर परिसर में जमे है। वही स्थानीय प्रशासन भगवान के जन्मोत्सव में किसी भी तरह का कोई ब्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए असामाजिक तत्वों पर निगाह बनाए हुए थे।

