दुद्धी बार के अधिवक्ताओं ने हापुड़ में घटित घटना को लेकर किया प्रदर्शन , सौंपा ज्ञापन ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा |

दुद्धी / सोनभद्र। कुछ दिनों पुर्व हापुड़ में पुलिस के द्वारा अधिवक्ताओं के साथ हुई बर्बरता को लेकर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वाहन पर दुद्धी के दोनों बार के अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य से विरत रहकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया ,इसके बाद जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुँचकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे | कुछ समय के बाद अधिवक्ताओं के बीच पहुँचे नवागत तहसीलदार अरुण गिरी को अधिवक्ताओं ने अपने मांगपत्र को पढ़ कर सुनाया, तथा मुख्यमंन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा |
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि हापुड़ मे अधिवक्ताओं के साथ हुई पुलिस की बर्बरता मे दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई ना होना चिंताजनक है | उन्होंने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की | वहीं हापुड़ जिले के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का तबादला सहित अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की | इसके बाद तहसील प्रांगण स्थित रामलीला मंच पर अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और अपने अपने विचार रखें | इस मौके पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष रामपाल जौहरी, सिविल बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी , सत्यनारायण यादव ,दिनेश गुप्ता , प्रभु सिंह कुशवाहा , जवाहर लाल अग्रहरी , अरुणोदय जौहरी ,आशीष गुप्ता , आनंद गुप्ता ,जवाहर लाल गुप्ता , शन्नोदेवीरभि रानी , राकेश श्रीवास्तव , रविन्द्र यादव ,उमेश गुप्ता ,नीरज सिंह ,वीरेंद्र चौरसिया के साथ भारी संख्या में अधिवक्ता बंधु मौजूद रहें|
बता दे कि हापुड़ की घटित घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं के हड़ताल पर चले जाने से वादकारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment