सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रन्नू गांव मे शनिवार की सुबह करीब 7 बजे एक आवास का पिलर अचानक गिरने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी, वहीं दूसरा बच्चा घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोग बचाव के लिए इधर उधर भाग दौड़ करने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्षीय कार्तिक पुत्र दिनेश व दिनेश पुत्र रामकिशुन निवासी रंन्नू दोनों खेल रहे थे कि घर के बगल में ही स्थित आवास का पिलर गिर गया । और पीलर की चपेट में आने से नीचे दबकर कार्तिक की मौत हो गई है।
वहीं दूसरा बालक दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में दोनों बालकों को परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद एक बालक को मृत घोषित कर दिया। घायल बालक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया | मालूम रहे कि डेढ़ वर्षीय मृतक कार्तिक बघाडू़ गांव का रहने वाला है जो अपने नानी के घर रन्नू गांव में आया हुआ था कि ऐसी घटना घट गई | जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया |

