अपडेट:-एक सविंदा लाइन मैन को क्यों किया नौकरी से बर्खास्त,पढ़े पूरी खबर

By:

On: Sunday, July 9, 2023 4:18 AM

---Advertisement---

दलित युवक से चप्पल चटवाना ,उठक बैठक कराना सविंदा लाईनमैन को पड़ा भारी,नौकरी से बर्खास्त

सोनभद्र. मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के बाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक दलित युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ है.सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक दबंग युवक द्वारा दूसरे युवक को पीटने व उससे अपने चप्पल चटवाने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में दबंग लाइनमैन युवक को जमकर मारने पीटने के बाद अपने पैर पर गिरवाकर जीभ से चप्पल चटवाता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं दबंग लाइनमैन पीड़ित को कान पकड़ कर उठक बैठक भी करवाता नजर आ रहा है. विडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है
*यह था मामला*
बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बालडीह गांव का है. इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि संविदा लाइनमैन अपने चप्पल को एक दलित युवक से चटवा रहा है. इस वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि यह घटना 6 जुलाई की है. इस घटना पर सीओ घोरावल अमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहगंज सब स्टेशन पर तैनात संविदा लाइनमैन तेजबली सिंह है. वह शाहगंज थाना क्षेत्र के ओडहथा गांव का निवासी है. पीड़ित शाहगंज थाना क्षेत्र के बालडीह गांव में अपने मामा के घर आया हुआ था. वह बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज का निवासी है. उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक ने घर की खराब लाइन ठीक कर दिया तो लाइनमैन ने अपनी चप्पल पर युवक से थुकवा कर चटवाया. उसकी इस घृणित कृत्य पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तार हो गई है.

सोनभद्र में थाना शाहगंज पर एक युवक राजेंद्र पुत्र श्रीराम ग्राम बहुआर थाना राबर्टसगंज का निवासी है और अनूसूचित जाति का है. पीड़ित ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपने मामा नन्दू पुत्र दुलारे निवासी बालडीह थाना शाहगंज के घर आया हुआ था. मामा के घर की बिजली खराब थी तो मै शाम 4 बजे फाल्ट देख रहा था. इसी बीच शाहगंज पावर हाउस पर नियुक्त संविदा कर्मचारी तेजबली सिंह आए और मुझे गाली देते मारने पिटने लगे और जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मुझे अपना पैर का चप्पल चटवाया. इतना ही नहीं जान से मारने कि धमकी भी दी. आस-पास के लोग बीच बचाव में आए तो वह मूझे छोड़कर भाग गया.

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment