सेराजुल होदा
दुद्धी / सोनभद्। लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केन्द्र मे 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में 10 जुलाई तक अभियान चलाकर जनता तक पहुंचने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु घर घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्थाओ के समूह जी 20 की अध्यक्षता किया। यह विश्व समुदाय का भारत की नेतृत्व क्षमता मे विश्वास का श्रोत है। उत्तर प्रदेश के लिए भी यह गौरव का विषय रहा कि यहां के चार महानगरों में भी जी 20 की 11 बैठकों का आयोजन हो रहा है।इस अवसर पर यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,बुनियादी ढांचे एवम विकास के स्तर को दुनिया के सामने प्रस्तुत करनेका सौभाग्य प्राप्त होगा | जिसका लाभ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा। उक्त बातें भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने घर घर सम्पर्क अभियान के तहत चलने वाले अभियान मे नगर पंचायत दुद्धी के वार्डों व खजुरी के लोगों से संपर्क कर जानकारी देते हुए कहा । उन्होंने कहा कि प्रदेश मे वर्ष 2017 में बनी भाजपा की सरकार में जो विकास की यात्रा प्रारम्भ हुई वह अविरल प्रवाहित हो रही है। माफिया और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। सामाजिक शांति व स्थिरता के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार सुपर सेंसिटिव है।आज यूपी का हर कोना एक्सप्रेस वे,सड़को और एयरपोर्ट से जुड़ गया है।चौतरफा इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है जिससे गर्व और गौरव का बोध होता है। केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में 10 जुलाई तक अभियान चलाकर जनता तक पहुंचने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु घर घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विश्व की 20 सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्थाओ के समूह जी 20 की अध्यक्षता किया। जो देश के लिए सौभाग्य की बात है |

