*आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जागरूकता रैली अभियान हुआ सम्पन्न*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन क्राइम जासूस संवाददाता सलखन*

 

सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन शुक्रवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन के स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जागरूकता अभियान रैली मुख्य सलखन बाजार क़स्बा गांव के गलियारों तक निकाल कर ग्रामीण महिला पुरुषों को रैली अभियान के तहत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। इस सम्बंध में अरविंद कुमार सिंह गौड़ प्रधान प्रतिनिधि ने अभियान के तहत जानकारी देते हुए लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के बारे में महिला पुरुषों को बताया कि गम्भीर बीमारियों जैसे हृदय रोग , किडनी,घुटना प्रत्यारोपण,कैंसर मोतियाबिंद, एवं सर्जरी इत्यादि उपचार की सुविधा उपलब्ध है।प्रति परिवार वर्ष 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।इस कार्ड के माध्यम से पात्रो को किसी भी सरकारी गैर सरकारी चिकित्सालयो में 5 लाख तक मुफ्त इलाज का मिलेगा।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डाक्टर सतीश कुमार, रविन्द्र कुमार फार्मासिस्ट, अखिलेश राय,सरिता सीएच ओ, सितारा देवी,तारा, राजेश कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment