मुस्तकीम खान,,,
करमा / सोनभद्र पुलिस द्वारा 12.2 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 01 लाख 22 हजार रुपये) के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.07.2023 को थाना करमा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त आशिफ पुत्र अनवर, निवासी पूरव मोहाल वार्ड नं0-13, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष के कब्जे से 12.2 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना करमा पर मु0अ0सं0- 64/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तव का विवरण –*
1. आशिफ पुत्र अनवर, निवासी पूरव मोहाल वार्ड नं0-13, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 देवीशंकर यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. का0 दीपक पटेल, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।

