(एस डी एम )रमेश कुमार का गैर जनपद ट्रांसफर।

---Advertisement---

घोरावल/सोनभद्र।
उत्तरप्रदेश में जनपद सोनभद्र में तैनात उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार का गैर जनपद ट्रांसफर हुआ।श्री रमेश कुमार का सोनभद्र से महराजगंज ट्रांसफर हुआ है।
महराजगंज जनपद 2 अक्टूबर 1989 को जनपद गोरखपुर से कटकर उसका सृजन हुआ। सीमावर्ती स्थिति के परिप्रेक्ष्य में इस जनपद के उत्तर में नेपाल राष्ट्र, दक्षिण में गोरखपुर जनपद, पूरब में कुशीनगर जनपद तथा बिहार प्रान्त का जनपद पश्चिम चम्पारण तथा पश्चिम में सिद्धार्थनगर है।
यह जनपद चार तहसीलों में विभक्त है, जिनके नाम क्रमशः महराजगंज, फरेन्दा नौतनवा तथा निचलौल है।
उपजिलाधिकारी रमेश कुमार के ट्रांसफर की खबर के बाद उनके जानने वाले व उनके सहयोगियों द्वारा उनके यहाँ पहूच कर उनको शुभकामनाएं देते हुए बिदाई दी।
इस अवसर पर डिप्टी एस पी श्री अमित कुमार ने उपजिलाधिकारी रमेश कुमार को खड़ाऊ देते हुए महाराजगंज जनपद में नवीन कार्य क्षेत्र व चुनौतियों के लिए हार्दिक शुभकामनाए दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment