डी.सी.एफ.चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के चयन पर किया खुशी का इजहार

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा,दुद्धी /सोनभद्र _ दुद्धी डी.सी.एफ. चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने आगामी लोकसभा और कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे, पी. नड्डा द्वारा झारखण्ड, पंजाब, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है , और आशा जताया कि आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।। डी.सी.एफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि झारखण्ड राज्य से प्रथम मुख्यमंत्री रह चुके और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जिससे भाजपा को और मजबूती मिलेगी। इसी प्रकार पंजाब राज्य से सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश से डी. पुरंदेश्वरी व तेलंगाना से जी .किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment