रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाला 01  अभियुक्त गिरफ्तार कर 26 राशी गोवंश किया गया बरामद 

---Advertisement---

 मुस्तकीम खान,,

रामपुर/सोनभद्र  बरकोनिया पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाला 01  अभियुक्त गिरफ्तार कर 26 राशी गोवंश किया गया बरामद

डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में दिनांक 03.07.2023 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा अंजाने का डेरा पहाड़ी के पास से कुल 26 राशि गोवंश की बरामदगी करते हुए मौके से एक नफर तस्कर जगप्रसाद उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ निवासी करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 33/23 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्य़क विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में 02/23 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र तथा मु0अ0स0-7/23 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्टथाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र पंजीकृत है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
जगप्रसाद उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ निवासी करौदिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष।

*बरामदगी-*
26 राशि गोवंश

*गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 त्रिवेणी सिंह थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 गोविन्द यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 तबरेज खाँ थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
5. का0 बब्बल यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।
6. का0 अखिलेश यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment