सलखन से बेलछ रुदौली मुख्य सम्पर्क 8 किमी सड़क गड्ढों में तब्दील।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र आदिवासी बाहुल्य पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के मुख्य सम्पर्क मार्ग जगह जगह वर्षांत के इन दिनों में गड्ढों में तब्दील जल जमाव से आवागमन को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उक्त सम्बंध में श्याम नारायण सिंह गौड़ प्रधान बेलछ ने बताया कि सलखन से बेलछ रुदौली मुख्य मार्ग इन दिनों झमाझम बारिश से गड्ढों में तब्दील जल जमाव छोटे बड़े वाहनों को कौन कहे सड़क पर पैदल भी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।रात के अंधेरे में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गरीब निरिह महिला पुरुष बच्चे आयें दिन गढ्डों में गिर कर चोटिल होते रहते हैं।जब इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से सन् 2022 में ही अवगत कराया गया था लेकिन आज तक गड्ढ़ा मुक्त अभियान के तहत भी कोई पहल नहीं किया। इस सम्बंध में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों समेत जिला अधिकारी से अविलंब सड़क मरम्मत कार्य कराने की मांग किया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment