नवनिर्मित नगर पंचायत डाला कार्यालय का हुआ शुभारंभ

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र – नवनिर्मित नगर पंचायत डाला बाजार पर्वतीय के कार्यालय का विधि विधान से पूजन के बाद उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़, रहे।वहीं कार्यक्रम के पूजा के बाद हवन व आरती कर कार्यक्रम में शामिल लोगों मिष्ठान एवं प्रसाद वितरण किया गया।
नगर अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने मौके पर पहुंचे समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गौड़ व जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं
अधिशासी अधिकारी देवहूति पाण्डेय ने मंत्री संजीव सिंह गौड़ को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।
इस दौरान श्री सिंह गोड़ ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे के साथ लोगों को सम्बोधित किया।श्री सिंह गौड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्य उत्तर प्रदेश चौमुखी के साथ चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है जिले में भी चौमुखी विकास हो रहा है सभी जनता को इस नये नगर पंचायत कार्यालय के लिए बहुत शुभकामनाएं तथा सभी निर्वाचित अध्यक्ष, सभासदों को बधाई। अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से देखते हुए उक्त समस्या का समाधान करीये। वैसे नगर पंचायत डाला बनने के बाद से ही सीसी रोड,नाली तथा खड़ंजा का जाल आज लगभग सभी वार्डो में बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन ईओ देवहूति पाण्डेय ने किया।
इस दौरान हनुमान सिंह भैरों बाबा, राजू दुबे सुगेनी प्रसाद, मगला प्रसाद जयसवाल,पारस नाथ यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू विनय कुमार गौड़ समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दूबे, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गोड़, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव,भाजपा नेता शम्भू सिंह गोडं, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, सैयद कुरैशी, सभासद अवनिश पाण्डेय, बलवीर, विशाल गुप्ता, दीक्षा पटेल,अमित कुमार विकास जैन रजत कुमार अंशु पटेल राजेश सिंह पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment