चोरी का मोबाईल लेकर चोर पहुँचा बेचन पुलिस ने पकड़ कर किया चालान ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र ।स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा दुद्धी से सटे ग्राम पंचायत मल्देवा मे प्रधान पति निरंजन कुमार जायसवाल के घर से चोर नें मोबाइल चोरी कर संकट मोचन मंदिर तिराहा स्थित अखिलेश सोनी के बर्तन दुकान पर चोर मोबाइल बेचने गया l चोर द्वारा दुकानदार से मोबाइल के बदले रुपए की मांग की गई और कहा गया कि मोबाइल मेरा है गाड़ी में तेल खत्म हो गया है रुपए हमें दें l दुकानदार की माने तो दुकानदार नें मोबाइल का लॉक खोलने को कहा चोर द्वारा मोबाइल का लॉक खोला गया तो फोटो गैलरी में प्रधान प्रतिनिधि निरंजन कुमार के परिजनों एवं इष्ट मित्रों का फोटो देख हैरान हुए l इतने में पुलिस को बुलाने की बात कह हीं रहे थे कि चोर दुकान से मोबाईल छोड़ रफूचक्कर हो गया l पूरा वाक्य दुकानदार के सीसी कैमरे से घटना की पुष्टि हुई l इस प्रकार बर्तन दुकानदार अखिलेश सोनी के जागरूकता के कारण मोबाइल प्रधान प्रतिनिधि को मिली l आप भी जागरूक रहें औरों को भी सावधान रखें l अंततः फरार चोर को प्रधान प्रतिनिधि व सहयोगियों द्वारा चोर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर किया गया l कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपी सुरेश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी रेणुकूट का चालान कर दिया गया है। इस प्रकार दुकानदार की चालाकी से चोरी हुई मोबाईल पुनः मोबाईल स्वामी को मिल गया |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment