बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठी डंडा से किया वार, युवक हुआ घायल ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुलालझरिया गांव में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर लोहे के सब्बल से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार संजय यादव 27 पुत्र देवरूप निवासी गुलालझरिया को शनिवार की शाम तकरीबन 5.30 बजे किसी बात को लेकर उसके ही सगे बड़े भाई ने सब्बल से वार कर छोटे भाई को गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। खून से लतपथ घायलावस्था मे गांव के ही लोगों ने निजी वाहन से घायल संजय यादव को इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में लाया।जहाँ इलाज चल रहा है। घायल युवक की बहन कबूतरी देवी ने बताया की संजय यादव को उसके बड़े भाई ने ही लाठी से पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। जिसका इलाज दुद्धी सीएचसी में चल रहा है। युवक संजय के सिर में गंभीर चोट आई है। वही घटना की सूचना पर अस्पताल पहुँची दुद्धी कोतवाली पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment