सेराजुल होदा,
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के अधिशासी अधिकारी भरत सिंह का शासन के द्वारा जनहित व शासकीय कार्य हित में शनिवार चित्रकूट के मानिकपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर तबादला कर दिया गया है। शासन से जारी पत्र के अनुसार अधिशासी अधिकारी भारत सिंह की नवीन तैनाती चित्रकूट के मानिकपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर किया गया है। तबादले की पुष्टि स्वयं ईओ दुद्धी भारत सिंह ने भी की है। वही तबादले से रिक्त हुए नगर पंचायत दुद्धी के अधिशासी अधिकारी के पद पर राम समुख को नवीन तैनाती दी गई है।

