वाराणसी से पशुआहार लादकर दुद्धी आ रही ट्रक में लगी आग ,लाखों का माल जलकर खाक

---Advertisement---

सेराजुल होदा,/रवि सिंह)

दुद्धी /सोनभद्र| स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच 39 मार्ग पर वाराणसी से पशुआहार लादकर दूद्धी आ रहे ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे ट्रक समेत ,उस पर लदा पशुआहार के कुछ बोरे जल कर खाक हो गया | फायर ब्रिगेड के वाहन से व सबर्सिबल के सहायता से स्थानीय लोगों के साथ पत्रकार बंधुओं के घण्टे भर प्रयास से आग पर काबू पाया गया | इस दौरान तकरीबन एक घंटा यातायात वन वे रहा | पुलिस वाहनों को सुरक्षित गुजारने के लिए मसक्कत करती रही|
स्थानीय क़स्बे के लौवा नदी चढ़ाई एनएच 39 पर शनिवार की सुबह 10 बजे एक ट्रक पर लगी आग को धधकते छोड़कर चालक फरार हो गया , और देखते ही देखते आग की लपटें और तेज उठने लगी और धुएं का गुबार उठने लगा | ट्रक जलने की जानकारी लगते ही सैकड़ों रहवासी व तमाशबीन घटना स्थल पर पहुँच गए | सूचना पर मौके पर पहुँचे सीओ दद्दन प्रसाद गोंड व प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय मौके पर पहुँचकर दोनों तरफ की ट्रैफिक रुकवाया और फायर ब्रिगेड़ के वाहन बुलवाकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए | घंटे भर बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया| सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ने बताया कि ट्रक पर पशु आहार लोड था ,ट्रक वाराणसी से दुद्धी आ रही थी ,ट्रक के स्वामी दुद्धी के ही है ,बताया जा रहा है की ट्रक अनूप गुप्ता उर्फ डायमंड की है |सीओ ने बताया कि घटना से कोई हताहत नही हुई है ,ट्रक पर आग की लपटें हाथीनाला से ही उठते लोगों ने देखी थी, जो शोर भी मचा रहे थे ,लेकिन चालक ने ट्रक नही रोकी ,आग किन परिस्थितियों में लगी इसकी जांच की जा रही है| जानकारी के अनुसार ट्रक पर लगभग डेढ़ लाख का माल लदा था | दुद्धी कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now