टायर फटने से डायल 112 की गाड़ी पलटी, बाल- बाल बचे पुलिसकर्मी ||
दुद्धी/ सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुलाल झरिया गांव मे कर्मी मोड़ के पास डायल 112 की गाड़ी टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई |
डायल 112 गाड़ी के टायर फटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई | घटना की सूचना पाकर दुद्धी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ बचाव कार्य मे जुट गयी | फिलहाल डायल 112 गाड़ी मे सवार पुलिसकर्मी पूरी तरह सुरक्षित है |
वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news