एम एस हशन,
रेनूकूट /सोनभद्र।
आज 29 जून गुरुवार को ईद उल अजहा का त्योहार पूरे देश मे धूम धाम से मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में मुस्लिम समाज के लोगो के द्वारा सुबह लगभग 8 बजे ईद उल अजहा की नमाज़ रेनूकूट जामा मस्जिद में अदा की गई
।
सुरक्षा की दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री प्रदीप सिंह चंदेल थाना प्रभारी पिपरी व चौकी प्रभारी रेनूकूट पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ मस्जिद के बाहर तैनात दिखें । ईद उल अजहा की नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाई देते दिखे ।इस अवसर पर नगर पंचायत रेनूकूट के अधिशासी अधिकारी श्री लल्लन प्रसाद यादव ,नागर पंचायत पिपरी व रेनूकूट से श्री मुन्ना लाल ,श्री बालेश्वर मुस्लिम सम्माज के लोगो को बधाईयां देते मौजूद दिखे।
बकरीद के दिन पशु की कुर्बानी करने का काफी खास महत्व है. कुर्बानी के बाद पशु के गोश्त को तीन हिस्सों में बांट दिया जाता है। इन तीन हिस्सों में एक हिस्सा गरीबों के लिए भी रखा जाता है। एक हिस्सा दोस्त व रिस्तेदारो के लिए व तीसरा हिस्सा खुद का होता है।।

