दुद्धी मे अक़ीदत व एहतराम के साथ अदा हुई ईदुल- अज़हा की नमाज ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मेंआज सुबह से ही रिमझिम बरसात के बीच ईदुल- अज़हा (बकरीद ) की नमाज़ बड़े ही अदब व एहतराम के साथ ईदगाह और जा़मा मस्जिद मे अदा की गई, इस दौरान सुरक्षा के कड़े़ इंतजाम थे |
आज सुबह से कस्बा दुद्धी मल्देवा,बराईडाढ़, डूमरडीहा, खजुरी,बीड़र ,रजखड़ सहित दर्जनों गाँव के हजारों की संख्या मे नौजवान, बच्चे ,बुजुर्ग सभी नए नए पोशाक व कुर्ता पैजामा पहन कर ईदगाह व जामा मस्जिद दुद्धी पहुँचने लगे | जहाँ ईदगाह में सुबह 7 बजे व 7:30 बजे दो बार में हजरत नसीरे मिल्लत ने नमाज अदा कराई | वहीं दुद्धी जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे हाफिज सईद अनवर ने और 8:00 हाफिज तौहीद अहमद ने नमाज अदा करायी, नमाज खत्म होने बाद मुस्लिम बंधुओ ने गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की बधाइयां दी| इसके बाद अपने अपने घरों को जाकर बकरे की कुर्बानी दी |
इस मौके पर सदर रहीम बक्श उर्फ कल्लन खां , पूर्व सदर मोहम्मद शमीम अंसारी ,मौ0 नजीरुल का़दरी , राफ़े खान , मो0 तजम्बुल, मो0हासिम ,हाजी सैयद फैजुल्लाह , अयूब खान , असफाक अहमद , तबरेज आलम , सेराज खां , अच्छन खां ,कल्लन खां ,रेहान खां ,आरिस खां ,उमेर खां ,यूसुफ अंसारी कमरुज्जमा सिद्दीकी , जलाल खां, शहंशाह, सरफराज खां, सैयद ज्याऊल मुस्तफा, सेराजुल हुदा के साथ काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहें | वहीं सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद गोंड व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय व क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह सहित आसपास के थानों के दरोगा , महिला व पुरुष सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment