सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार को लगभग 2 बजे पटवध स्थित अमीला मोड़ के पास राबर्ट्सगंज की तरफ से पति और पत्नी व बच्चे एक ही बाइक पर सवार होकर बभनी अपने गांव जा रहे थे बाइक जैसे ही अमिला मोड़ के पास पहुंची पीछे से आ रही हाइड्रा ने टक्कर मार दी टक्कर से महिला टायर के नीचे आगई जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं बच्चे को हल्की चोट आई है जबकि बाइक चला रहे महिला के पति जगत नारायण बाल-बाल बच गए मिर्तक अनीता देवी पत्नी जगत नारायन निवासी दरन खाड बभनी के रूप में हुआ चोपन पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

