ब्लाक प्रमुख के हाथों लिटिल फ्लावर विद्यालय का शुभारंभ किया गया।

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडीह के बैंक रोड में आज दोपहर में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़ के हाथों लिटिल फ्लावर विद्यालय का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ के मौके पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक नंदकिशोर यादव सपरिवार मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप के साथ मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात बतौर मुख्य अतिथि मान सिंह गौड़ ने विद्यालय परिवार को नए शिक्षा के मंदिर में नन्हे-मुन्ने बच्चों के उज्जवल भविष्य को सही तरीके से गुरुजनों के द्वारा तराशने का काम अवश्य करेंगे ताकि आपके विद्यालय का नाम रोशन के साथ-साथ समाज ,ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला और प्रदेश का नाम भी रोशन हो । आप विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र और छात्राओं के अभिभावकों की समय-समय पर आवश्यकतानुसार एक बैठक करके शिक्षा का माहौल बनाने का काम अवश्य करेंगे ।वही श्री राम पब्लिक स्कूल दुध्दि के प्रबंधक बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे रविंद्र सिंह ने मौजूद अभिभावक व बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की लिटिल फ्लावर स्कूल के प्रबंधक नंदकिशोर यादव काफी लगनशील व मेहनतकश शिक्षक हैं मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अगर विद्यालय का संचालन में लगे गुरुजन इनका सही तरीके से सहयोग करें तो विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के द्वारा विद्यालय के साथ जिला व प्रदेश का नाम रोशन अवश्य होगा इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, बूटबेढवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, लवकुश चंद्रवंशी राजेश रावत सुधीर पासवान धीर सिंह संरक्षक मनमोहन जयसवाल सहित आसपास के सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment