शक्तिनगर /सोनभद्र । मादक पदार्थ के साथ 2 अभियुक को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर 02 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजे के साथ 02 अभियुक्तों को जेल भेजा गया ।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.06.2023 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा सब्जी मण्डी बीना स्टेडियम के पास से दो नफर अभियुक्तों 1. जीतलाल वियार पुत्र हरिप्रसाद वियार निवासी जमशीला वियार बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष, 2. रिंकू वियार पुत्र हरिप्रसाद वियार निवासी जमशीला वियार बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष के कब्जे से 02 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1. उ0नि0 श्री शिवकुमार सिंह, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी नीरज पटेल, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी सोनू कुमार, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

