सेराजुल होदा
दुद्धी / सोनभद् । दुद्धी तहसील के विंढ़मगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा मे आज रविवार को समय करीब शाम 6 बजे चांदनी पुत्री बिंदु कुमार निवासी ग्राम धूमा, थाना विंढमगंज ,उम्र करीब 17 वर्ष बिना कारण अपने घर के अंदर से दरवाजा बंद करके बढ़ेर में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया l घटना की जानकारी परिजनों को होने पर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया l मौके पर थानाध्यक्ष थाना विंढ़मगंज अपने हमराहीयों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गये है l

