रॉबर्ट्सगंज/ सोनभद्र।
(हाजी सलीम,क्राइम जासूस)
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में ट्रक ऑनर्स एशोसिएशन के लोगों ने खनिज विभाग की जाँच चौकी पर वाहनों की जाँच में लगाये गए एक्स आर्मी के जवान को ट्रक पास कराने के लिए सड़क पर उनकी बिना परमिट के बालू लदी ट्रैक के साथ धर दबोचा और रोड जाम करके उन्हें गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
ट्रक ओनर्स एशोसिएशन के लोगों ने बताया कि उनके द्वारा लगातार यह शिकायत विभिन्न स्तर पर किया जाता रहा है, कि खनिज विभाग की जांच चौकी पर जांच में सहयोग के लिए लगे एक्स आर्मी के कुछ जवानों द्वारा सिंडिकेट बनाकर बिना परमिट ओभरलोड वाहनों को छोड़ने के एवज में मोटी रकम की वसूली की जा रही है पर एक्स आर्मी होने के कारण कोई भी एशोसिएशन के लोगों की इस बात पर भरोसा नही करते थे।

खनिज जांच चौकी से आगे उरमौरा ढाबे से कुछ ही दूरी पर ट्रक ओनर्स एशोसिएशन के लोगों ने एक ट्रक को पकड़ा जिस पर ओभरलोड खनन सामग्री लदी हुई थी और उसके पास परिवहन प्रपत्र अर्थात परमिट भी नहीं था। अब जैसे ही उक्त समय खनिज जांच चौकी पर ड्यूटी में तैनात एक्स आर्मी के जवान को यह सूचना मिली कि जिस ट्रक को उनके द्वारा बिना परमिट के छोड़ दिया गया है उस ट्रक को एशोसिएशन के लोगों ने पकड़ लिया है तो इस डर से की उनकी पोल खुल सकती है एक्स आर्मी के जवान जिस स्थान पर उक्त ट्रक पकड़ी गई थी पहुंचे और अपने द्वारा छोड़ी गई ट्रक को एशोसिएशन के लोगों से छुड़ाने का प्रयास करने लगे जिसपर ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के लोगों का गुस्सा फुट उठा और उन लोगों के द्वारा कुछ मांगों को लेकर रोड जाम कर दिया गया जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स वह भी दे देगा उपजिलाधिकारी सदर श्री शैलेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे उनके द्वारा ट्रक ओनर एसोसिएशन के लोगों से वार्ता की गई एवं उनकी मांगो को स्वीकृति देते हुए पकड़ी गई ट्रक पर अधिकतम जुर्माना करते हुए, चेक पोस्ट सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाने एवं एक्स आर्मी के जवान के पर करवाई करने की बात कहीं गई।
किंग:ट्रक ओनर्स एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने खनिज बैरियर से पैसा लेकर बिना परमिट ओभरलोड गाड़ियों को पास कराने वाले जांच में लगे एक्स आर्मी के जवान पर लगाया आरोप।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, June 26, 2023 4:01 AM
---Advertisement---

