डा० शाह आलम अंसारी ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी /सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत की बैठक में चेयरमैन दुद्धी कमलेश मोहन व अधिशासी अधिकारी भारत सिंह की मौजूदगी में संचारी रोगों की नगर पंचायत में रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी व यूनिसेफ से संदीप कुमार श्रीवास्तव बीएमसी द्वारा नगर में मस्तिष्क ज्वर, खुले में शौच, खुली हुई नालियों को ढकना, हैंडपंप के जल प्रदूषण की पल-पल जांच करना, संक्रमण की रोकथाम के लिए हैंडपंप को कंक्रीट से जोड़ना, शुद्ध जल पीने के लिए ब्लीचिंग पाउडर एवं क्लोरीन की टिकिया का उपयोग,नगर पंचायत में पूर्ण रूप से डेंगू एवं मलेरिया के रोकथाम के लिए फाबिंग मशीन द्वारा दवाओं का छिड़काव सहित विभिन्न संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी नगर पंचायत सभासद एवं सफाई कर्मचारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया l ज्ञात कराना है कि नगर पंचायत में यूनिसेफ एवं नीति आयोग द्वारा नगर पंचायत के साफ-सफाई एवं आधुनिकीकरण सहित संचारी रोगों की रोकथाम के लिए एनजीओ एवं शासन के निर्देश के क्रम में कार्य कराए जाते हैं l जिसकें गुणवत्ता की पड़ताल टीम द्वारा जल्द ही किए जाने की संभावना है l अप सफाई कर्मचारी कितने मनोयोग से कार्य कर आते हैं यह तो टीम द्वारा तय किया जाएगा l बेहतर होगा कि समर्पण भाव से सफाई कर्मचारी कार्य करें और नगरपंचायत दुद्धी को साफ एवं स्वछ बनाने मे पूरा योगदान दें |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment