मुस्तकीम खान सोनभद्र
आगामी इद-उल- जुहा के त्योहार व सावन कावर यात्रा को लेकर आज करमा थाना परिसर मे सांय लगभग 5:00 बजे क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक की गयी।बैठक मे थाना क्षेत्र के बारी महेवा, पगियां, पापी, भदोही, डिलाही, बहेरा सरगा आदि से आये ग्राम प्रधान, सदर व गणमान्य लोगों से क्षेत्राधिकारी घोरावल अमित कुमार सिंह ने त्योहार से सम्बंधित समस्या की
जानकारी लेते हुये आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने का अपील किया। साथ ही कुर्बानी में बचे अवशेष का समुचित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही त्यौहार में खलल डालने वाले शरारती व असामाजिक तत्वों पर पुलिस अपनी पैनी निगाह बनाए रखेंगी, मस्जिद व ईदगाह पर शांतिपूर्ण नमाज अदा कराने के लिए पुलिस मौजूद रहेगी किसी भी तरह का कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए कमेटी के सदर भी अपने वालीइंटरों को मुस्तैद रखेंगे साथ ही साथ हमारे सेल फोन पर तत्काल संपर्क करेंगे इस मौके पर एस एस आई विमलेश सिंह, एस आई आशीष पटेल, एस आई राजेन्द्र दुवे, एस आई अभय यादव, मुस्तकीम खान, संतोष जायसवाल,संतोष मौर्या प्रधान, मक्तुब रजा नूरी, नागेंद्र मौर्य प्रधान पापी, समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

