डूमरडीहा मे आकाशीय बिजली गिरने से 10 वर्षीय बालक की मौत ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीहा गांव के कनकोडवा बस्ती में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बालक मौत हो गयी ,गंभीर रूप से झुलसे अचेत बालक को लेकर दुद्धी सीएचसी लाये तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ,उधर ऐसा सुन परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे|
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय शिवबरन पुत्र रामप्यारे गोंड निवासी कनकोडवा ,ग्राम डूमरडीहा अपने घर से करीब 30 मीटर दूर शुक्रवार की शाम 4 बजे खेल रहा था इतने में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई तो बालक एक पेड़ के नीचे छुप गया और पोल के सटे वायर को पकड़ लिया | उधर एकाएक गर्जना के साथ तड़की बिजली सटे वायर पर गिरी और बालक गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया,परिजन 108 एम्बुलेंस से अचेतावस्था में बालक को लेकर अस्पताल पहुँचे जहां चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने बालक को मृत घोषित कर दिया |घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को दे दी गयी ,अस्पताल पहुँची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है | मृतक के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते है ,मृतक से बड़ा एक 11 वर्षीय भाई शिवचरण व 15 वर्षीय बहन शिवकुमारी है | घटना से परिजनों में शोक व्याप्त है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment