दुद्धी मे ईद- उल -अजहा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी /सोनभद्र | आगामी त्यौहार ईद उल अजहा (बकराईद) को लेकर क़स्बा स्थित पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई | बैठक में त्यौहार को मनाने व बकरे की कुर्बानी को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी| सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ने कहा कि बकरे की कुर्बानी के बाद अपशिष्ट व खून को सार्वजनिक स्थानों पर ना फेंके , तथा त्यौहार को शांति पूर्वक मनाए | नमाज के बावत सदर कल्लन खां ने प्रशासन को बताया की ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह पर सुबह 7 बजे तथा जामा मस्जिद मे सुबह 7.30 बजे होगी| सदर ने कहा कि त्यौहार के दौरान मुस्लिम बस्तियों समेत नगर की साफ सफाई की मुक्कमल इंतजाम की जाए ,तथा बिजली पानी की व्यवस्था भी सुचारू रूप से की जाए ,जिस पर सीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को मुकम्मल रखने के निर्देश दिए|इस मौके पर नायब तहसीलदार विशाल पासवान ,प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय ,क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह , लाडले खान , नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ,जितेंद्र श्रीवास्तव ,रामपाल जौहरी, ,कन्हैया अग्रहरी, ,राजकुमार अग्रहरी ,दिलीप पांडेय ,संजू तिवारी के साथ काफी संख्या में संभ्रात जन मौजूद रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment