उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री ने सार्वजनिक शुलभ शौचालय व सम्पर्क मार्ग किया लोकार्पण*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन क्राइम जासूस संवाददाता सलखन

सलखन चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित गुरमा नगरपंचायत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह गौड़ एवं नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष मीरा देवी के कर कमलों द्वारा नवनिर्मित सार्वजनिक शुलभ शौचालय एवं सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण किया गया।
चुर्क गुरमा नगर पंचायत की प्रथम बैठक के पश्चात वर्षों से इंतजार कर रहे गुरमा मुख्य चौराहा स्थित रामलीला के प्रांगण में सार्वजनिक शुलभ शौचालय का उद्घाटन हो जाने के पश्चात महिला, पुरुष, बच्चों ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं आदिवासी बस्ती दीनदयाल के घर से विनोद विश्वकर्मा के घर तक लगभग 200 मीटर सम्पर्क मार्ग का भी उद्घाटन किया गया। इस सम्बंध में कैलाश गौड़, सुखराम गौड़, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बोड़र इत्यादि लोगों ने बताया कि आदिवासी बस्ती वार्ड 2 के नगरवासियों ने पांच पंचवर्षीय योजनाओं से दीनदयाल के घर से विनोद विश्वकर्मा के घर तक सम्पर्क मार्ग निर्माण की मांग करते चले आ रहे थे। लेकिन 25 वर्षों से बरसात के दिनों में महिला पुरुष और छोटे छोटे बच्चों को आवागमन के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस रोड के निर्माण हो जाने के पश्चात आम लोगों को राहत मिल सकती है। पकडण्डी रास्तों से आम लोगों को निजात मिला। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से ओमप्रकाश यादव, सत्यदेव पाण्डेय, अमीत कुमार, सरोज अधिशासी अभियंता, शीतला प्रसाद, रामराज, हौसला पाण्डेय, शिवकुमार, लालसा प्रसाद, संजय सिंह, अमित कुमार सिंह, सरोज गुप्ता, बच्चा सिंह, एख लाख खां प्रधानाचार्य, इरशाद खान, मोहन थापा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment