दुद्धी टीसीडी खेल मैदान मे विश्व योग दिवस पर विधायक व चेयरमैन संग नगरवासियों ने किया योग |

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के टाउन क्रिकेट क्लब खेल मैदान पर नवे विश्व योग दिवस मनाया गया । इसके तहत बुधवार की प्रातः क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के साथ भारी संख्या में दुद्धी के नगरवासियों ने योग व प्राणायाम किया | और अपने को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया| दुद्धी विधायक राम दुलार गोंड ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मन का विकास होता है इसलिए आप सभी नगरवासी अपने को निरंतर स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन योग करें | आज योग दिवस पर योगाभ्यास योग शिक्षक योगेश्वर प्रसाद मुनि ने कराया | इस मौके पर राम रतन मुनि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय महुली से योग मित्र रमेश मौर्या व प्रीति विश्वकर्मा ,
नंदकिशोर तिवारी, राजकुमार अग्रहरी ,संदीप गुप्ता ,डॉ कृष्ण कुमार चौरसिया ,डॉ मिथिलेश के साथ भारी संख्या में नगरवासी मौजूद रहें | इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी विश्व योग दिवस मनाया गया और लोगों ने स्वस्थ शरीर रखने के लिए योगाभ्यास किया। मुख्य अतिथि के संबोधन कीजिए योग रहिए निरोग, अपील के साथ आज के योग दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment