वन भूमि में अवैध रूप से चलाई जा रही जेसीबी को वन विभाग ने पकड़ा

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

पकड़ी गई जेसीबी को कब्जे में लेकर वन अधिनियम में हुई कार्रवाई

दुद्धी/ सोनभद्र| रेनुकूट वन प्रभाग के बघाडू रेंज के अंतर्गत धनौरा में एक वन भूमि पर अवैध कब्जे के नियत से चलाई जा रही जेसीबी को वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ कर कब्जे में ले लिया और बघाडू रेंज कार्यालय लाकर वन अधिनियम में कार्रवाई करते हुए जेसीबी को सीज कर दिया गया ,पकड़ा गया जेसीबी रन्नू की बताई जा रही है |
वन क्षेत्राधिकारी बघाडू रूप सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि पिपराही जपला बॉर्डर पर यादव बस्ती के समीप वन भूमि पर अवैध कब्जे की नीयत से जेसीबी चलाई जा रही है ,सूचना पर सक्रिय हुई टीम की अगवानी करते मैं स्वयं सहित वन दरोगा बंधू राम , वन दरोगा मथुरा यादव ,वन रक्षक सादिक हुसैन संग मौके पर पहुँचा और वन भूमि पर चल रही जेसीबी को कब्जे में ले लिया | उन्होंने बताया कि वन भूमि में अवैध रूप से चल रही जेसीबी को वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है ,पकड़ा गया जेसीबी रन्नू निवासी संजय रौनियार की है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now