बारात से लौट रहे बाराती का कार पेड़ से टकराई  कार सवार हुवे घायल।

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज/ सोनभद्र बारात से लौट रहे बाराती का कार पेड़ से टकराई  कार सवार हुवे घायल।थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत निवासी अली अकबर का पुत्र सीपू की बारात बीती रात अहरौरा गयी थी बारात से वापसी आने के दौरान भोर में लगभग 4:00 बजे रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घिवही ग्राम पंचायत में शंकर मंदिर के पास कार के ड्राइवर सद्दाम हुसैन को नींद की झपकी आने के कारण कार रोड के किनारे पेड़ में जाकर टकरा गई जिससे कार में सवार जिलानी सिद्धकी व खुर्शीद का एक हाथ और एक पैर टूट गया तथा आफताब का हाथ फैक्चर हो गए, वही ड्राइवर का सर फट गया। दुर्घटना के बाद गाड़ी में बैठे लोगों में चीख-पुकार होने लगी। बारात से ही वापस पीछे-पीछे आ रहे अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सुहैल खान ने उक्त गाड़ी का एक्सीडेंट देख कर आनन-फानन में दुर्घटना में घायल उक्त लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेजने के दौरान स्थानीय पुलिस की 112 नंबर गाड़ी व स्वास्थ विभाग का 108 नंबर गाड़ी भी पहुंच गई थी। सदर सुहैल खान उर्फ नन्हे खान ने बताया कि बीती शाम को सलैयाडीह ग्रामपंचायत से बारात गई थी तथा वहां बारात व निकाह कराने के बाद कुछ चार चक्के की गाड़ियां वापस हो रही थी रात में देर तक जग जाने के कारण ड्राइवर को झपकी आ गई होगी जिसके कारण एक्सीडेंट हुआ खुदा का लाख-लाख शुक्र है कि किसी भी तरह की अनहोनी घटना नहीं घटी। नहीं तो खुशियां मातम में तब्दील हो जाती।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment