घोरावल/सोनभद्र।
आज गुरुवार को शाम उपजिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार द्वारा अंतर्जनपदीय और अंतर राज्य बैरियर का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर ड्यूटी में लगाए गए पुलिस और विभागीय कर्मचारियों को 24 घंटे मतदान में गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखने तथा पैसे के सतत जांच करने के निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि बर्दिया में अंतर राज्य बैरियर लगाया गया है इसके साथ ही साथ घोरावल नगर पंचायत क्षेत्र के चुनाव के लिए 6 स्थानों पर बैरियर स्थापित किए गए हैं जहां पर लगातार 24 घंटे चेकिंग की जा रही है

